Search
Close this search box.

वाराणसी: ‘रेल मदद’ ऐप के जरिये यात्री ने मांगी मदद, रेलवे ने पहुंचाया गर्म पानी

वाराणसी: वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक(वाणिज्य) श्री शेख रहमान के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल भरतीय रेल के साथ-साथ मंडल में अपने सम्मानित उपभोक्ताओं को दिन-प्रतिदिन बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। स्टेशनों अथवा ट्रेनों में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है।

स्टेशन अथवा यात्रा के दौरान रेल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिये रेल प्रशासन के साथ-साथ रेल कर्मचारी भी 24 घंटे सहायता के लिये मुस्तैद रहती है। ‘रेल मदद‘ ऐप, हेल्प लाइन नम्बर-139, एस.एम.एस एवं वेब के माध्यम से प्राप्त परिवादों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 19 नवम्बर 2024 को सायं 17:21 बजे गाड़ी सं 14650 सरजूजमुना एक्सप्रेस एक्सप्रेस गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के M-02 कोच में बर्थ सं 59 पर अम्याबाला से दरभंगा की यात्रा कर रहे यात्री कीर्ति कुमार द्वारा रेल मदद के माध्यम से अपने छोटे बच्चे को फिड कराने के लिए एक बोतल गर्म पानी उपलब्ध कराने की मांग की।

यह सूचना उक्त गाड़ी में कोई पैंट्री कार नहीं होने के करण गाड़ी के बलिया पहुंचने के पूर्व रेल मदद के माध्यम से वाराणसी मंडल के कमर्शियल कंट्रोल दीपक कुमार मल्ल को बताया गया। दीपक कुमार ने बलिया रेलवे स्टेशन पर उप मुख्य टिकट निरीक्षक को इस बाबत सूचित किया जिसके उपरांत ड्यूटी पर तैनात टिकट कलेक्टर अभिनंदन ने गाड़ी पहुँचने से पहले गर्म पानी की व्यवस्था की।

गाड़ी के छपरा पहुंचते ही यात्री कीर्ति कुमार को गर्म पानी पहुंचाया। यात्री कीर्ति कुमार ने रेलवे द्वारा मदद की गुहार पर त्वरित कार्यवाही के लिए आभार प्रकट किया और रेल कर्मचारी को इस सेवा के लिए धन्यवाद किया।

Leave a Comment

और पढ़ें