Search
Close this search box.

वाराणसी: कोहरे के कारण एक घंटे हवा में चक्कर काटने के बाद विमान की लैंडिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण विमानों की उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। बुधवार को कम दृश्यता के कारण इंडिगो के दो विमानों को डायवर्ट और विलंबित करना पड़ा। 

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 2211 सुबह 9 बजे बाबतपुर हवाई क्षेत्र में पहुंचा। दृश्यता सामान्य से कम होने के कारण विमान करीब एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा और अंततः 10 बजे लैंड कर पाया।

वहीं मुंबई से उड़ान भरने वाला इंडिगो का विमान 6ई 371 सुबह 8:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा, लेकिन दृश्यता के कम होने से पायलट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से निर्देश मिला और विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। दोपहर 12:30 बजे यह विमान कोलकाता से वाराणसी वापस पहुंचा।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सामान्यतः विमानों के उतरने के लिए 1200 मीटर की दृश्यता आवश्यक होती है। इसे अब 600 मीटर पर लैंडिंग के लिए अनुकूल किया जा रहा है। इस माह अब तक तीन उड़ानें रद्द और पांच विमानों को डायवर्ट किया जा चुका है। पिछले साल कोहरे के चलते 60 दिनों में 400 उड़ानें रद्द हुई थीं। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, विमान सेवाओं पर कोहरे का असर दिखने लगा है।

Leave a Comment

और पढ़ें