Search
Close this search box.

वाराणसी: बाजार के लिए निकली युवती हुई लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस कर रही तलाश 

वाराणसी: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम घर से बाजार के लिए निकली लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने किशोरी की तलाश की, लेकिन अता-पता नहीं चला। किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी हाल ही में एक अनजान नंबर पर बात करती थी। पिता ने आशंका जताई कि उनकी बेटी के गायब होने के पीछे कोई षड्यंत्र हो सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने किशोरी के कॉल रिकॉर्ड खंगालने और अनजान नंबर की पहचान करने के लिए सर्विलांस की मदद ली है।

मिर्जामुराद थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है और सभी संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। इस घटना से गांव के लोग चिंतित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें