Search
Close this search box.

जयमाल के दौरान जमकर चले लाठी-डंडे, दुल्हन ने तोड़ी शादी, दुल्हा पक्ष को बनाया बंधक

गाजीपुर: शादियाबाद थाना के अन्तर्गत कोईरी गाँव में बीती रात जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर दुल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि लाठी, डन्डे चलने लगे और दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के जहानागज निवासी रितेश अपनी बरात लेकर कोईरी गाँव पहुँचा था। रस्में पुरी होने के बाद जयमाल कार्यक्रम शुरू हुआ इसी दौरान दुल्हन पक्ष की एक महिला आशिर्वाद देने के लिए स्टेज पर चढ़ी। जिसे लेकर बरातियों ने आपत्ति जताई इसके बाद दोनों पक्षों में बहस और मारपीट शुरू हो गई। दुल्हन लक्ष्मी कुमारी ने इस बवाल के बाद शादी तोड़ दी और वधूपक्ष ने दुल्हे को बधक बना लिया।

घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गयी, पचायत के बाद दूल्हा पक्ष ने शादी का खर्च और अन्य खर्च लौटाने की शर्त पर मामला सुलझाया। इस समबन्ध में शादियाबाद थाना प्रभारी शयाम जी यादव ने बताया कि वर पक्ष और कन्या पक्ष में कुछ विवाद था। जिसे दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को खत्म कर दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश