Search
Close this search box.

सोनभद्र: ओबरा पुलिस गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पांडे के कुशल निर्देशन में प्रभारी नि. ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उ.नि. धर्म नारायण भार्गव हे.का. सत्य प्रकाश मौर्या थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के द्वारा सोमवार की रात्रि समय करीब 23.10 बजे चेकिंग की जा रही थी।

इस दौरान थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत खारतीय तिराहा के पास से तस्कर विशाल राम पुत्र उदय राम निवासी 3WB1 बगल में झोपड़ी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र स्थाई पता ग्राम टंडवा थाना गढ़वा झारखंड के पास से 650 ग्राम गाजा के साथ गिरफ्तार किया। जिसको थाना स्थानी पर लाकर मु0अ0सं0- 165/ 24 धारा 08/20NDPS Act पंजीकृत किया गया गिरफ्तार सुधा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें