Search
Close this search box.

बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर ने बेटे की शादी के लिए लड़की पक्ष को दिए 20 लाख के गहने, अब लड़की शादी से कर रही इंकार, पुलिस कर रही जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी; रवींद्रपुरी कॉलोनी निवासी बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर सतीश चंद्र माटा ने भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की शादी तय होने के बाद लड़की पक्ष ने 20 लाख रुपये के गहने लिए और फिर अपमानजनक व्यवहार करते हुए धमकियां दीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रोफेसर माटा ने बताया कि उनका बेटा शुभम बेंगलुरु में रहता है, जहां उसकी मुलाकात लखनऊ निवासी रिया नायर से हुई। मार्च में उनके साथ रहने के कारण शादी का प्रस्ताव रखा गया। 12 जुलाई को लखनऊ में एक समारोह आयोजित कर 20 लाख रुपये के आभूषण रिया को भेंट कर शादी पक्की कर दी गई।

शादी तय होने के कुछ महीनों बाद, रिया और उसके परिजन रनिल नायर, शिल्पा नायर, और करण नायर का व्यवहार बदल गया। रिया शुभम और उनके माता-पिता के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने लगी। परेशान होकर 15 अक्तूबर को प्रोफेसर माटा और उनकी पत्नी लखनऊ पहुंचे और रिश्तेदारों की उपस्थिति में रिया के परिवार को लिखित में शादी न करने का निर्णय दिया।

इसके बाद रिया का पिता प्रोफेसर माटा के घर आया और बातचीत के दौरान आक्रामक होकर शादी न करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उसने प्रोफेसर माटा और उनकी पत्नी को अपमानित करने के बाद घर छोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें