Search
Close this search box.

मिशन शक्ति अभियान- 5.0: महिलाओं को सामाजिक व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिलाधिकारी ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र: जिलाधिकारी बी. एन. सिंह ने आज कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं द्वारा सामाजिक व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किये। शिक्षा, खेलकूद, उद्यम, समाजसेवा, चिकित्सा व कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालीं 10 महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत नारी शक्ति सम्मान से महिलाओं को अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में सुमंगला को खेल के क्षेत्र में, अनीता गुप्ता को योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में, मीनाक्षी को स्वास्थ्य के क्षेत्र में, प्रतिभा कनोड़िया को सामाजिक कार्य क्षेत्र में, रंजना अग्रवाल को शिक्ष एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में, अंकिता केजरीवाल को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में, चित्रा जालान को सामाजिक कार्य क्षेत्र में, डाॅ. अनुपमा सिंह को चिकित्सा के क्षेत्र में, सरिता श्रीवास्तव को शिक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में, संगीता श्रीवास्तव को महिला उत्पीड़न के प्रति जागरूक करने एवं सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर इन महिलाओं को सम्मानित किया गया है।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामीगंगे राहुल यादव, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह उपस्थित रहें। इस दौरान सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए, उन्होंने कहा कि महिलाओं का समाज में वर्चस्व बढ़ रहा है, वह चाहे प्रशासनिक हो, शिक्षा का क्षेत्र हो या चिकित्सा, कला, खेल-कूद, संस्कृति, उद्यम हो या नवाचार। समाज में महिलाओं के सामाजिक योगदान की स्वीकार्यता बढ़ी है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नारी शक्ति ही सभ्यता की पहचान है और नारी सशक्तिकरण हम सबका दायित्व है। मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, दीपिका सिंह एवं संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें