Search
Close this search box.

दुद्धी में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, नगर में गस्त

दुद्धी/सोनभद्र: संभल और कौशांबी में हुए बवाल के बाद आज शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। नगर के जामा मस्जिद संकट मोचन मंदिर के आसपास और नगर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने गस्त कर किया।

पुलिस क्षेत्र अधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के अलावा काफी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गस्त किया। पुलिस अधिकारियों ने सड़क किनारे गाड़ी ठेले को सड़क किनारे से हटाया और सड़क पर न लगाए जाने के हिदायत दिया।

पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों से कहा कि सड़क किनारे दुकान कदापी ना लगे, नहीं तो दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा ‌‌। नगर में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें