Search
Close this search box.

गाजीपुर: एसपी ने परेड की सलामी लेकर गणतंत्र दिवस तैयारियों का किया निरीक्षण

गाजीपुर: पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में परेड की सलामी ली।

अगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड की तैयारियों का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन व एकरूपता के साथ परेड कराई गई।

इसके पश्चात डॉ ईरज राजा ने पुलिस लाइन परिसर जनपद कंट्रोल रूम, डायल 112 कंट्रोल रूम परिवहन शाखा जीडी कार्यालय और क्वार्टर गार्ड का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान समस्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें