Search
Close this search box.

करोड़ों की धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वाराणसी । कमिश्नरेट की कैंट थाना पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्तालय द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार (32) निवासी इंद्रा चौक, बेतिया, पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे फुलवरिया क्षेत्र स्थित डीएम कंपाउंड के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक 16 अप्रैल 2026 को वादिनी ने थाना कैंट में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन को आरोपीगण लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। मामले में सूरज कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही आरोपी विष्णु जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र व उपनिरीक्षक शान्तनु मिश्रा की टीम शामिल रही।

Leave a Comment

और पढ़ें