Search
Close this search box.

विश्व एंकाइलोज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस दिवस पर एपेक्स हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी । Apex Super Speciality Hospital द्वारा विश्व एंकाइलोज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस दिवस के अवसर पर मरीजों, नर्सिंग, फिजियो एवं पैरामेडिकल विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह के संरक्षण तथा निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल, स्पाइन सर्जन डॉ. अमन वर्मा एवं रिह्यूमेटोलॉजिस्ट डॉ. नवल मेंदीरत्ता के मार्गदर्शन में ऑर्थोपेडिक विभाग और एपेक्स कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

उप प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सौरभ आनंद ने इस वर्ष की थीम “एंकाइलोज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस केवल कमर दर्द तक सीमित नहीं” पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह बीमारी आंखों में यूवाइटिस, आंत संबंधी आईबीडी और अत्यधिक थकान जैसी समस्याओं को भी प्रभावित कर सकती है।

प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पुनीत जायसवाल ने रोग के लक्षणों और चेतावनी संकेतों की जानकारी दी।एफएनबी स्पाइन सर्जरी के सीनियर रेजीडेंट डॉ. नितिन चौधरी ने शीघ्र निदान एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। सहायक प्रवक्ता डॉ. सभ्या सिंह ने फिजियोथेरेपी, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. कशिश ने रीढ़ की देखभाल तथा सही बैठने, उठने और सोने की मुद्रा की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों ने समय पर जांच, नियमित उपचार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें