Search
Close this search box.

वाराणसी में “खज़ाना” कार्यक्रम का अनोखा आयोजन, 11 स्थानों पर 400 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

वाराणसी । में रविवार को जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) एवं इंडिया बिज़नेस फोरम (IBF) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “खज़ाना” कार्यक्रम ने शहरवासियों और व्यापारिक जगत के लोगों को रोमांच, मनोरंजन और व्यावसायिक जानकारी का अनूठा अनुभव कराया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस क्रिएटिव कार्यक्रम में 400 से अधिक सदस्यों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर “खज़ाना” हासिल किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे जेएसके सदस्य चंद्र प्रकाश सिंह के प्रतिष्ठान आन्या ग्रीन एनर्जी प्रा. लि. से हुई। इसके बाद प्रतिभागी एस.के.ए.एन एंड एसोसिएट्स, वीएनएस प्रिंटिंग एंड स्पैरो डिजाइन, यूनिक सैलून, पारिख टाइल्स एंड डेकोर, बनारस स्वर्ण कला केंद्र, नवीन साड़ी केंद्र, एचआर फर्म, वीआईपी शोरूम, एसएस ट्रेडर्स होते हुए अंत में सिगरा स्थित ऐस्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स पहुंचे।

संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने बताया कि “खज़ाना” कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय, कार्यशैली और प्रतिष्ठानों से परिचित कराना भी था। प्रत्येक स्थान पर प्रतिभागियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन, केक कटिंग, पुस्तक विमोचन, सिग्नेचर फॉर्मेट, जन्मदिन उत्सव और फूलों की वर्षा जैसे आकर्षक आयोजन हुए।

आयोजकों के अनुसार, प्रतिभागियों को प्रत्येक 11 स्थानों पर पांच-पांच पॉइंट्स दिए गए और सभी पॉइंट्स पूर्ण करने वाले सदस्यों को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। हर केंद्र पर स्वादिष्ट व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था रही, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा।

कार्यक्रम में राम गोपाल मोहले, पं. चंद्रमौली उपाध्याय, डॉ. समीर गुप्ता, डॉ. दीपाली गुप्ता, पूजा मधोक, बाबा मधोक, डॉ. अजीत सहगल, सीए विनय जैन, डॉ. सचिन मिश्रा, डॉ. ए.के. कौशिक सहित अनेक विशिष्ट जनों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और मीडिया बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे शहर का सबसे यादगार और रचनात्मक नेटवर्किंग कार्यक्रम बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें