Search
Close this search box.

जलाली पट्टी में सामान खरीदने के दौरान जमीन पर गिरा बरेका कर्मचारी, मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) क्षेत्र के जलाली पट्टी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बरेका कर्मचारी सुरेश कुमार पाल सामान खरीदने के दौरान अचानक जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर केंद्रीय चिकित्सालय (बरेका अस्पताल) पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद सुरेश कुमार पाल को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे सामान लेने के लिए निकले थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

स्थानीय लोगों व सहकर्मियों ने सुरेश कुमार पाल को एक मिलनसार और जिम्मेदार कर्मचारी बताया। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Comment

और पढ़ें