Search
Close this search box.

उभांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 वर्ष पुराने मामले में दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उभांव पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 6 जून 2026 को उपनिरीक्षक शकील अहमद अपनी टीम के साथ न्यायालय जेएम द्वितीय, बलिया द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान थाना उभांव क्षेत्र के ससनाबहादुरपुर गांव से वारंटी अभियुक्त संजय यादव पुत्र शिवदर्शन यादव तथा राधेश्याम यादव पुत्र चन्द्रमा प्रसाद यादव को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों अभियुक्त वर्ष 2012 के मुकदमा संख्या 401117/2012, धारा 382 भादवि से संबंधित मामले में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शकील अहमद, कांस्टेबल नरेन्द्र शर्मा तथा आरक्षी प्रियांशु पाल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें