Search
Close this search box.

तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

बलिया। 06 जून 2026 बेल्थरा रोड तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान कुछ मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों की जांच स्थल पर जाकर निष्पक्ष रूप से की जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका समाधान किया जाए। विशेष रूप से महिला अपराध एवं महिला सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें