Search
Close this search box.

यूपी में मंत्रियों के जिला प्रभार में बड़ा फेरबदल, 2027 चुनाव से पहले योगी सरकार ने बदली रणनीति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंत्रियों के जिला प्रभार में व्यापक बदलाव करते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नई सूची के अनुसार कई वरिष्ठ मंत्रियों के जिम्मेदारी वाले जिलों में परिवर्तन किया गया है, वहीं हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिलों का प्रभार सौंपा गया है। सरकार के इस निर्णय को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।

नए आदेश के तहत भूपेंद्र चौधरी को आगरा और कासगंज, मनोज पांडेय को सीतापुर, अजीत पाल को फतेहपुर, समेन्द्र तोमर को मुजफ्फरनगर, हंसराज विश्वकर्मा को सोनभद्र तथा सुरेन्द्र दलेर को बुलंदशहर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वरिष्ठ मंत्रियों में सुरेश कुमार खन्ना को वाराणसी और लखनऊ, स्वतंत्र देव सिंह को प्रयागराज और गोरखपुर, सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या और बस्ती की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा कई राज्य मंत्रियों के जिलों में भी बदलाव किया गया है। दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ को बलिया और महराजगंज, रविंद्र जायसवाल को गाजीपुर तथा संजीव गोंड को चंदौली का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से जिलों में विकास कार्यों की निगरानी और प्रशासनिक सक्रियता को नई गति मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें