Search
Close this search box.

जैतपुरा में दबंगई का वीडियो वायरल: महिलाओं और नाबालिग से मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप

वाराणसी। के जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित अशोक विहार कॉलोनी में कथित दबंगई और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति महिलाओं के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। घटना में दो महिलाओं समेत एक नाबालिग के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि गाजीपुर निवासी राजेश राय ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ की।

वायरल वीडियो में आरोपित व्यक्ति स्वयं को कभी एक समाचार पत्र का संपादक तो कभी अधिवक्ता बताते हुए दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह अपने प्रभाव का हवाला देकर लोगों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा था। बताया जा रहा है कि विवाद संपत्ति से जुड़ा हुआ है। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और लंबे समय से उक्त स्थान पर निवास कर रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं राजेश राय की कुछ राजनीतिक लोगों से निकटता होने की भी चर्चाएं हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें