Search
Close this search box.

हैदराबाद सड़क हादसे में गाजीपुर के युवक की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गाजीपुर । जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी पंकज चौहान (पुत्र स्वर्गीय श्रीनाथ चौहान) की हैदराबाद में एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। पंकज अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कुछ दिन पहले अपने मित्र वरुण चौहान के साथ रोजगार की तलाश में हैदराबाद गया था। बताया गया कि 3 जून 2026 की शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी समाप्त कर अपने ऑपरेटर के साथ कमरे पर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में हुए सड़क हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पंकज परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। हादसे की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की असामयिक मृत्यु से गांव के लोग भी गहरे दुख में हैं।

शव को हैदराबाद से गांव लाने में उजाला संचार के ब्यूरो चीफ संजय यादव ने सहयोग किया। साथ ही कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया गया। कंपनी की ओर से परिवार को 3 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई, जिससे शोकाकुल परिवार को कुछ राहत मिल सकी।

Leave a Comment

और पढ़ें