Search
Close this search box.

अदलहाट पुलिस को बड़ी सफलता: शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार, 37 गोवंश, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर: अदलहाट थाना पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर गो-तस्करी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान अदलहाट पुलिस टीम ने 11/12 दिसंबर 2025 की रात मुखबिर की सूचना पर एक डीसीएम ट्रक का पीछा किया। सूचना के अनुसार रीवा, मध्यप्रदेश से बिहार की ओर बड़ी संख्या में गोवंश ले जाया जा रहा था।

पुलिस द्वारा शेरपुर तिराहे के पास ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, जहां डीसीएम से नीचे उतरे दो बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक तस्कर अफजाल अहमद निवासी मुरादपुर, थाना सिधौंली, जिला हापुड़ के बाए पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए। डीसीएम वाहन संख्या UP37BT4013 से क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु ले जाए जा रहे 37 गोवंश भी बरामद किए गए। पुलिस ने मामले में अदलहाट थाना पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- अनुप कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें