गाजीपुर । नोनहरा थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की पूरी 6,500 रुपये की धनराशि वापस करा दी। जानकारी के अनुसार जल्लापुर निवासी श्रीप्रकाश प्रजापति के साथ 22 जून 2026 को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड के जरिए धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने घटना की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा साइबर हेल्प डेस्क ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी के नेतृत्व में कांस्टेबल शिवम शर्मा, प्रभात कुमार, महिला कांस्टेबल शालू सरोज और रिक्रूट कांस्टेबल अरुण कुमार ने संबंधित क्रेडिट कार्ड कंपनी से लगातार समन्वय किया।
टीम के प्रयासों से पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी गई। रुपये वापस मिलने पर श्रीप्रकाश ने पुलिस टीम का आभार जताया।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।








