Search
Close this search box.

वाराणसी: अवलेशपुर में करीब 20 घरों पर गरजा बुलडोजर, बच्चों संग डटीं महिलाएं, रोते हुए दी बद्दुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अविलेशपुर गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची। जैसे ही अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू हुई, वहां मौजूद महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया और अपने बच्चों को गोद में लेकर बुलडोजर के सामने खड़ी हो गईं।

नगर निगम और पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को हटाने की कोशिश की गई, जिस पर पुलिस और महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान भावुक महिलाओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। कुछ महिलाओं ने रोते हुए कहा, “बद्दुआ देती हूं, तुम लोग कभी सुखी नहीं रहोगे।”

हथौड़ा और डंडा लेकर पुलिस से भिड़ीं महिलाएं

हंगामे के दौरान एक महिला हथौड़ा लेकर महिला दरोगा के सामने खड़ी हो गई, जबकि एक अन्य महिला डंडा लेकर विरोध करती नजर आई। गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, हालांकि पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाल लिया।

कार्रवाई से रोजी-रोटी पर संकट

स्थानीय महिला अर्चना ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस कार्रवाई से कई परिवारों की रोजी-रोटी छिन गई है। उन्होंने कहा, “आज की कार्रवाई से 20 परिवारों के चूल्हे नहीं जलेंगे। हम अपने अधिकारों के लिए चक्का जाम करेंगे।” महिलाओं ने पुलिस पर पैसा लेकर अराजकता करने का भी आरोप लगाया।

नगर निगम का पक्ष

मौके पर मौजूद अपर नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि जिस जमीन पर मकान बने थे, वह सरकारी भूमि है। उनका कहना है कि लोग यहां अवैध निर्माण कर रह रहे थे, जिस कारण नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। इसमें थाना रोहनिया, अरखरी चौकी, थाना चितईपुर, थाना लोहता के साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी शामिल रहा।

नगर निगम की टीम द्वारा करीब 20 से 40 मकानों पर बुलडोजर चलाए जाने की बात सामने आई है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी और क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई थी।

Leave a Comment

और पढ़ें