Search
Close this search box.

गाजीपुर: पीड़ितों के बीच पहुंचीं सपा नेत्री पुनीता सिंह खुशबू, कंबल व खाद्य सामग्री वितरित कर पीड़ित परिवारों को दिया संबल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बयेपुर (मठिया) स्थित बिंद बस्ती में हाल ही में रिहायसी झोपड़ियों में लगी भीषण आग ने कई परिवारों को बेघर कर दिया। इस हृदयविदारक हादसे में मुन्ना बिंद, जगदीश बिंद, सत्येंद्र बिंद, सुरेंद्र बिंद सहित अन्य लोगों की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आकर घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और दैनिक उपयोग का सारा सामान नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हैं।

आग की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त हो गया। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू पीड़ित परिवारों का दर्द बांटने के लिए स्वयं बिंद बस्ती पहुँचीं। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अपने हाथों से कंबल व खाद्य सामग्री का वितरण किया। ठंड के मौसम में राहत सामग्री पाकर पीड़ित परिवारों के चेहरों पर कुछ सुकून और उम्मीद की झलक दिखाई दी।

“यह सिर्फ चार परिवारों की नहीं, समाज की पीड़ा है” – पुनीता सिंह खुशबू

इस मौके पर प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू ने कहा कि बयेपुर (मठिया) की बिंद बस्ती में चार रिहायसी मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। उन्होंने कहा, “यह केवल कुछ परिवारों की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक पीड़ा है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। आज हमने जो संभव हो सका, वह सहयोग किया है, लेकिन इन परिवारों को अभी और मदद की आवश्यकता है।”

उन्होंने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से अपील करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही प्रशासन से मांग की कि राहत राशि, आवासीय सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार दोबारा सम्मान के साथ जीवन शुरू कर सकें।

इनकी रही मौजूदगी

इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता सूरज राम बागी, पिछड़ा दलित विकास महासंघ के जिलाध्यक्ष सुजीत साइकिल, सिंहासन यादव, अजय यादव सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

क्राइम रिपोर्टर : उमेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें