Search
Close this search box.

डॉ,भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक वीडियो से बढ़ा विवाद, ग्रामीणों में आक्रोश

मिर्जापुर । के चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंतपुर गांव में एक युवक द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, अनंतपुर तेंदूआ कला ग्राम पंचायत निवासी 20 वर्षीय आलोक सिंह पर यह आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही चकगम्भीरा चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी राजेश कुमार पांडे भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके व्यवहार से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पहले भी विवादित टिप्पणियां कर चुका है, जिसे गांव के जिम्मेदार लोगों द्वारा समझाकर मामला शांत कराया गया था। घटना के बाद विभिन्न समुदायों में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें