
Ujala Sanchar: आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में महाशिवरात्रि से पहले तालकोना मंदिर जा रहे भक्तों के एक समूह पर आज हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है और 2 घायल हो गए है।
पुलिस के बताया कि यह घटना रात करीब 2:30 बजे हुई। 30 भक्तों का एक समूह वाई कोटा से गुंडलकोंडा की ओर जा रहे थे, तभी करीब 15 हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इसमें 3 भक्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।