Search
Close this search box.

ICU के बैड पर सजी शादी: घायल दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर, अस्पताल बना मंडप

शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है, लेकिन मऊ जिले की पूजा के लिए यह दिन जिंदगी की सबसे कठिन परीक्षा बन गया। 13 मई को पूजा की शादी सनी यादव से तय थी। इसी दिन उसका एलएलबी अंतिम सेमेस्टर का पेपर भी था। परीक्षा देकर भाई के साथ घर लौटते समय अचानक बाइक से गिरने से पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और तत्काल अस्पताल के ICU में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने उसे कम से कम 12 घंटे निगरानी में रखने की बात कही।

एक तरफ अस्पताल का माहौल था तो दूसरी तरफ शादी की तैयारियां। परिवार के सामने बड़ा सवाल था कि अब विवाह कैसे होगा। लेकिन दोनों परिवारों ने हिम्मत नहीं हारी। घर पर बारात का स्वागत, चढ़त और द्वारपूजा की रस्में पूरी की गईं। इसके बाद दूल्हा सनी यादव सीधे अस्पताल पहुंचा। रात करीब एक बजे ICU में भर्ती पूजा के पास विवाह की रस्में निभाई गईं।

अस्पताल का कमरा ही मंडप बन गया और बैड पर लेटी पूजा की मांग में सनी ने सिंदूर भरकर उसे अपनी जीवनसंगिनी बनाया। भावुक माहौल में जयमाला की रस्म भी पूरी हुई। सच्चे प्रेम और विश्वास की यह अनोखी शादी हर किसी की आंखें नम कर गई।

Leave a Comment

और पढ़ें