Search
Close this search box.

सोनभद्र: छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण, डीएम और राज्य मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र। जनपद के चोपन सोन नदी घाट पर होने वाले भव्य छठ पूजन को लेकर समाज कल्याण राज्य मंत्री और जिलाधिकारी (डीएम) ने स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के सभी इंतजाम समय पर पूर्ण किए जाएं।

सोन नदी घाट पर आयोजित होने वाले इस छठ पूजन कार्यक्रम में हर वर्ष हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। डीएम और मंत्री ने घाट पर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुनिश्चित किया कि पर्व सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

Leave a Comment

और पढ़ें