Search
Close this search box.

इंदौर के राजा रघुवंशी जैसे मर्डर की साजिश का हुआ उत्तराखंड में खुलासा, बाल-बाल बचा इंजीनियर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देहरादून/गुरुग्राम। उत्तराखंड के तपोवन क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। यह घटना इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद ताज़ा कर देती है। यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति ने अपनी पत्नी की संदिग्ध हरकतों का पर्दाफाश किया और बड़ी वारदात होने से खुद को बचा लिया।

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम निवासी शुभम, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, की शादी इसी वर्ष फरवरी में गाजियाबाद की युवती से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दंपती के बीच रिश्तों में दरार आने लगी। शुभम ने बताया कि पत्नी फिजिकल रिलेशन से दूरी बनाने लगी, जिससे उसे शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है।

शुभम ने जब पत्नी का मोबाइल चेक किया, तो उसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। उसने ऑनलाइन साइट से हथौड़ा बुक किया था, साथ ही कई बार कंडोम भी ऑर्डर किए थे। इन बातों से शक और गहरा गया।

सच्चाई का पता लगाने के लिए शुभम ने एक प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी की मदद ली। एजेंसी ने जांच के बाद जानकारी दी कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ उत्तराखंड के तपोवन स्थित एक होटल में ठहरी हुई है।

इसके बाद शुभम तुरंत स्थानीय पुलिस की मदद लेकर होटल पहुंचा, जहां उसने पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ा। घटना के बाद शुभम ने पत्नी से सभी रिश्ते तोड़ दिए और वहां से लौट आया।

लोग इस घटना को इंदौर के राजा रघुवंशी केस से जोड़कर देख रहे हैं — जहां एक पति ने बेवफाई का पता चलने पर पत्नी की हत्या कर दी थी। लेकिन शुभम ने संयम और समझदारी दिखाते हुए बड़ी वारदात से खुद को बचा लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें