Search
Close this search box.

फेमस टीवी एक्टर नितिन चौहान का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Mumbai: टीवी शाे ‘स्प्लिट्सविला 5’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘फ्रेंड्स’ में काम चुके मशहूर टीवी एक्टर नितिन चौहान का गुरुवार की रात निधन हो गया है। वे महज 35 साल के थे। उनकी अचानक मौत से टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। उनके निधन की खबर सुनकर फैंस भी सदमे में हैं।

एक्ट्रेस विभूति ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने दोस्त नितिन चौहान के निधन की जानकारी दी है। विभूति ने अपने इंस्टाग्राम पर नितिन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘रेस्ट इन पीस माय डियर, मैं हैरान हूं और मुझे बुरा लग रहा है।‘

नितिन रियलिटी शो ‘दादागिरी 2’ के विजेता रहे हैं। नितिन अलीगढ़ के रहने वाले थे। ‘क्राइम पेट्रोल’ से पहचान पाने के बाद नितिन ‘जिंदगी.कॉम’ में भी नजर आए। उन्हें आखिरी बार वर्ष 2022 में टीवी शो ‘तेरा यार हूं मैं’ में देखा गया था। नितिन की मौत किस कारण से हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

नितिन ने आत्महत्या करने की चर्चाएं हैं लेकिन आधिकारिेक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। विभूति ठाकुर का पोस्ट भी कुछ ऐसा ही संकेत दे रहा है। इस बीच नितिन के पिता मुंबई पहुंच गए हैं और वे नितिन का पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाएंगे।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें