छतरपुर से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। केंद्रीय जेल Satna में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर तैनात फिरोजा खातून को जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे धर्मेंद्र से प्यार हो गया और दोनों ने अब शादी कर ली है।
बताया जा रहा है कि जेल में ड्यूटी के दौरान फिरोजा खातून और धर्मेंद्र के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। धर्मेंद्र 14 वर्षों से सजा काट रहा था और अच्छे आचरण के चलते सरकार ने उसे रिहा कर दिया।
जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने सामाजिक बंधनों की परवाह किए बिना विवाह कर लिया। मुस्लिम महिला अधिकारी और पूर्व उम्रकैदी की इस शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है।








