विवादित गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर हुई सुनवाई के दौरान National Commission for Women में अभिनेत्री और डांसर Nora Fatehi पेश हुईं। सुनवाई के दौरान उन्होंने आयोग के समक्ष अपने गाने को लेकर लिखित में माफी मांगी।
बताया गया कि Nora Fatehi ने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में इस तरह के आइटम सॉन्ग नहीं करेंगी। इससे पहले अभिनेता Sanjay Dutt भी इस गाने को लेकर माफी मांग चुके हैं।
गौरतलब है कि ‘सरके चुनर’ गाने को लेकर आपत्तिजनक प्रस्तुति और महिलाओं की छवि को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, जिसके बाद मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा।








