Search
Close this search box.

जमीन के हिस्सेदारी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से मुकदमा दर्ज

बलिया । बांसडीह थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में जमीन के हिस्सेदारी और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को डायल 112 पर सूचना मिली कि अभिषेक मिश्रा उर्फ मिंटू पुत्र वीरेंद्र मिश्रा और अशोक मिश्रा पुत्र चंद्रशेखर मिश्रा, दोनों निवासी वार्ड नंबर 15 कस्बा बांसडीह, के बीच विवाद हो गया है।

बताया गया कि संबंधित जमीन को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने पूर्व में दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने की हिदायत दी थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्ष अपने-अपने स्तर से निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें