Search
Close this search box.

हौज कटोरा में 46.63 लाख की सीवर परियोजना का शिलान्यास, जलभराव व ओवरफ्लो की समस्या से मिलेगी राहत

वाराणसी । आदि विशेश्वर वार्ड के हौज कटोरा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द ही इस परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद है। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने 835 मीटर लंबी नई सीवर लाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

यह परियोजना 46.63 लाख रुपये की लागत से पूरी की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सीवर जाम होने और गंदा पानी सड़कों पर बहने की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिससे आमजन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नई सीवर लाइन के निर्माण से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं सुगम वातावरण मिलेगा।

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वाराणसी में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

शिलान्यास कार्यक्रम में उपसभापति नरसिंह दास, इन्द्रेश सिंह, अनन्तराज गुप्ता, श्रवण गुप्ता, अमरेश गुप्ता, संजय केशरी, विजय द्विवेदी, अंकुर मेहरोत्रा, अतुल पाण्डेय, मनीष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, सोमनाथ यादव, गोपाल जी गुप्ता तथा राजकुमार यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें