सालारपुर स्थित पंजाबी अस्पताल में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. अनुराग और उनकी टीम ने दर्जनों मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। जांच के दौरान 9 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिन्हें निशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मंगलवार को डॉ. टंडन द्वारा अत्याधुनिक विधि से सभी चयनित मरीजों का मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर के दौरान अध्यक्ष बाबा टंडन ने मरीजों को निशुल्क दवाएं और चश्मे भी वितरित किए। इस सामाजिक सेवा कार्य में डॉ. सत्यनारायण, नरेंद्र और अर्चना नागर का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों ने अस्पताल की इस पहल की सराहना की और गरीब जरूरतमंदों के लिए इसे बेहद लाभकारी बताया।








