वाराणसी । जनपद के स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने बुधवार को लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप एवं लोको टेस्ट शॉप का विस्तृत निरीक्षण कर फायर सेफ्टी और संरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यस्थलों पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, सुरक्षा संसाधनों तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उनकी कार्यक्षमता और तत्परता की जांच की।

महाप्रबंधक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि बरेका में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का पूर्ण रूप से क्रियाशील और अद्यतन रहना

आवश्यक है।श्री पंत ने फायर सेफ्टी उपकरणों के नियमित निरीक्षण, समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित करने तथा कर्मचारियों को सुरक्षा प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यस्थलों पर स्वच्छता, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा जागरूकता को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित








