Search
Close this search box.

गाजीपुर: विद्युत चेकिंग करने गई टीम पर अराजक तत्वों ने किया हमला, मुकदमा दर्ज

गाजीपुर: ग्राम बहुअरा पश्चिम मुहल्ला मस्जिद के पास विद्युत चेकिंग करने गई टीम पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। जिसके बाद मामले को लेकर चेकिंग टीम द्वारा दिलदारनगर थाने में संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

चेकिंग करने अधिकारियों ने बताया की जब हमारी टीम गांव में पहुंची तो उस दौरान गांव के अराजक तत्वों ने उनपर हमला कर दिया, जिसमें शाजीद खान, शाहीद खान, खुर्शीद खान व तनु खान व अन्य लगभग 40 अज्ञात लोगों के द्वारा राजस्व अभियान को रोकने का प्रयास किया। इसके साथ ही गाली-गलौज देते हुए अचानक विद्युत टीम पर हमला कर दिया। सरकारी दस्तावेज को फाड़कर सरकारी कार्य मे बांधा उत्पन्न किया।

जिसमें शाजीद खान ,शाहीद खान, खुर्शीद खान तनु खान तथा अन्य अज्ञात लोगों द्वारा मुझे व उपखण्ड अधिकारी लोकेश कुमार लोक को गाली-गलौज देते हुए अचानक से हाथापाई करने लगे तथा जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आये रितेश कुमार सिंह व धनन्जय कुमार बिन्द को उक्त लोगों द्वारा मारा व पीटा गया।

जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 49/2025 धारा 191(2),115(2),352,351(3),324(4),132,221 बीएनएस बनाम शाजीद खान, शाहीद खान, खुर्शीद खान व तनु खान व अन्य लगभग 40 अज्ञात पंजीकृत किया गया विवेचना। विवेचना प्रचलित है।

चेकिंग टीम में ये रहे मौजूद-

सुरेश कुमार 33/11 KV S/S दिलदारनगर, ई. लोकेश कु0 लोक उपखण्ड अधिकारी जमानियाँ/दिलदारनगर ,धनन्जय कु0 बिन्द T.G II (विद्युत ) दिलदारनगर, रितेश कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार (निविदा कर्मी), अनूप सिंह (निविदा कर्मी), मराज किशोर (निविदा कर्मी), रामनरायन (निविदा कर्मी) चेकिंग टीम में शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें