Search
Close this search box.

मिर्जापुर: डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिक समारोह, “मेमोरिया : जश्न-ए-बचपन” का शानदार आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर: डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, संकट मोचन में रविवार 16 नवम्बर को वार्षिक उत्सव “मेमोरिया : जश्न-ए-बचपन” बड़े हर्ष और उल्लास के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट एवं गाइड के छात्रों द्वारा मुख्य अतिथियों और स्कूल प्रबंधन के भव्य स्वागत से हुई। रंग-बिरंगे झंडों के साथ नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि एवं दीप प्रज्वलन

दीप प्रज्वलन एसएसपी मिर्जापुर सोमन वर्मा, उनकी पत्नी निवेदिता भट्टाचार्या, विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. टी. भाटिया, निर्देशक अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह, मिस साहिबा, मिस काशिका, एकेडमिक हेड प्रेरणा तिवारी, प्रिंसिपल मिट्ठू बनर्जी, वाइस प्रिंसिपल पूजा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।

संगीत व स्वागत प्रस्तुति

विद्यालय के ऑर्केस्ट्रा व संगीत विभाग ने मनमोहक धुनें प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों के गीत-संगीत एवं स्कूल बैंड की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया।

ब्यूरोचीफ- बसंत कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें