Search
Close this search box.

मिसिरपुर में अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, सामाजिक न्याय और समानता का संदेश प्रसारित

वाराणसी । आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को ग्राम सभा मिसिरपुर में बाबा भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती के शुभ अवसर पर एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होकर उनके महान विचारों एवं आदर्शों को स्मरण करने का अवसर प्राप्त हुआ।

बाबा साहेब के बताए मार्ग—शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और अधिकार—पर चलने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सिद्धांतों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर श्री राम श्रृंगार पटेल जी, श्री शशि पटेल जी, श्री राम सजीवन जी एवं श्री शशि राजभर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। यह आयोजन सामाजिक जागरूकता, एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश देने वाला सिद्ध हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें