Search
Close this search box.

कचहरी परिसर विस्तार की मांग को लेकर लंका में अधिवक्ताओं का विशाल धरना प्रदर्शन

वाराणसी । में कचहरी परिसर के विस्तारीकरण की मांग को लेकर मदन मोहन मालवीय चौराहा, लंका पर अधिवक्ताओं द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई और कचहरी परिसर के विस्तार को लेकर जोरदार हुंकार भरी। कार्यक्रम का नेतृत्व दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल, बनारस बार क्लब के संरक्षक अजय पांडेय ‘बबलू’ तथा प्रबंध समिति सदस्य अमित कुमार मालवीय एडवोकेट ने किया।

धरना प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्तमान कचहरी परिसर में जगह की भारी कमी है, जिससे अधिवक्ताओं को चैंबर और बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। उन्होंने मांग की कि कचहरी परिसर का विस्तार किया जाए ताकि अधिवक्ताओं और वादकारियों दोनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

अधिवक्ताओं ने शासन-प्रशासन पर आरोप लगाया कि कचहरी परिसर को वर्तमान स्थान से हटाकर सेंट्रल जेल परिसर में शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है, जिसका सभी अधिवक्ता विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि कचहरी को दूर स्थान पर स्थानांतरित करने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ मुकदमों की पैरवी करने आने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक कचहरी परिसर के विस्तार की मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन और विरोध लगातार जारी रहेगा।

अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें