Search
Close this search box.

अवैध स्पीड ब्रेकर बना बना खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश; ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

दुद्धी सोनभद्र। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत अमवार रोड से टेढ़ा संपर्क मार्ग के मरम्मत कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से खतरनाक स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई है।

ग्रामीणों के अनुसार नई डामर सड़क पर बिना किसी तकनीकी मानक के गिट्टी और तारकोल का ऊंचा एवं तीखा ढेर बनाकर उसे स्पीड ब्रेकर का रूप दे दिया गया है। न तो उसमें निर्धारित ढलान है और न ही कोई चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर अथवा पेंट लगाया गया है। ऐसे में विशेषकर रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले कोई स्पीड ब्रेकर नहीं था, लेकिन मरम्मत कार्य के दौरान ठेकेदार की मनमानी से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्राम प्रधान जगतनारायण, एफ.ए. अंसारी सहित कई ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध ब्रेकर हटाने और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पीडब्ल्यूडी के जेई पी.के. मिश्र ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में स्पीड ब्रेकर का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों द्वारा स्वयं ब्रेकर बनाया गया है, जिसे हटाने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें