Search
Close this search box.

गाजीपुर में तड़के मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुए दो खूंखार बदमाश, अवैध असलहे बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत नन्दगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और दो शातिर बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। फायरिंग में दोनों अपराधी गोली लगने से घायल हो गए और मौके से धर दबोचे गए। मौके से खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

भागने की कोशिश में चली गोली, पुलिस का पलटवार पड़ा भारी

स्वॉट टीम और थाना नन्दगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत, अमन यादव (22) पुत्र अजय सिंह यादव निवासी सकरा थाना कोतवाली हाल पता बरहपुर थाना नंन्दगंज, अमन यादव(22) पुत्र अंगद यादव बेलसडी थाना करंडा, को अवैध असलहे की बरामदगी के लिए घटनास्थल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी।

पुलिस से बोले बदमाश – “हम डर के मारे भागना चाहते थे, माफ कर दो”

घायल हालत में पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में कबूला कि जेल जाने के डर से उन्होंने भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इनके पास से पुलिस को पांच खतरनाक हथियार बरामद हुए है।

  1. एक पिस्टल .32 बोर
  2. एक जिन्दा कारतूस .32 बोर व एक खोखा कारतूस .32 बोर
  3. एक मैगजीन सहित पिस्टल
  4. एक देशी तमंचा .315 बोर
  5. एक खोखा कारतूस .315 बोर

अपराध की लंबी फेहरिस्त — हत्या, असलहा, संगठित गैंग

अमन यादव पुत्र अजय यादव के खिलाफ हत्या (302), गैरकानूनी हथियार, और बीएनएस की गंभीर धाराओं में कई मुकदमें दर्ज हैं। अमन यादव पुत्र अंगद यादव के खिलाफ भी असलहा व बीएनएस की धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं।

वहीं बदमाशों को गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक रोहित कुमार मिश्रा (प्रभारी स्वॉट टीम), जनपद गाजीपुर, थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, थाना नन्दगंज रहे।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें