Search
Close this search box.

गुरुग्राम में दो युवतियों ने मंदिर में की समलैंगिक शादी, परिवार के विरोध के बावजूद साथ रहने पर अड़ीं

हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना इलाके में प्यार और रिश्तों से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। दिल्ली की रहने वाली दो युवतियों, जिनमें एक हिंदू और दूसरी मुस्लिम समुदाय से बताई जा रही है, ने मंदिर में समलैंगिक विवाह कर लिया। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां घर से निकलकर सोहना पहुंचीं और वहां मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद उन्होंने अपनी तस्वीरें परिवार वालों को भेजीं, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों युवतियों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वे दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुन चुकी हैं। युवतियों ने परिवार के साथ जाने से इनकार करते हुए साथ रहने की इच्छा जताई।

Leave a Comment

और पढ़ें