Search
Close this search box.

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, कासिमाबाद पुलिस की कार्रवाई

गाजीपुर । जनपद के थाना कासिमाबाद पुलिस को पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस के अनुसार थाना कासिमाबाद में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 132/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(2)एम तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत मामला पंजीकृत है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार 3 जून 2026 को उपनिरीक्षक सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने उसे नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना कासिमाबाद पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार एवं थाना कासिमाबाद की पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।

उमेश यादव रिपोर्टिंग गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें