Search
Close this search box.

UP IAS-PCS फ्री कोचिंग योजना को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 865 सीटों के लिए 5500 से ज्यादा आवेदन

उत्तर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद छात्रों के लिए समाज कल्याण विभाग की निशुल्क आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस योजना के तहत एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों को कुल 865 सीटों पर मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

योजना की खास बात यह है कि कुल सीटों में 25 प्रतिशत सीटें लेटरल एंट्री के लिए आरक्षित हैं, जिससे सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित की गई है, जबकि चयन परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित होगी।

युवाओं में इस योजना को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, 1 जून तक ही 5,513 अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा चुके हैं। ऐसे में प्रतिस्पर्धा भी काफी बढ़ने की संभावना है।

Leave a Comment

और पढ़ें