Search
Close this search box.

बलिया में खरीफ कृषक गोष्ठी: मक्का की उन्नत खेती और प्राकृतिक कृषि पर जोर

बलिया । कृषि विभाग की ओर से शनिवार को कृषि भवन परिसर में जनपद स्तरीय खरीफ कृषक एवं उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी में किसानों को मक्का की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती, मानव व पशु आहार में इसकी उपयोगिता तथा खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने की तकनीकों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवहन राज्य मंत्री के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह ने की।उन्होंने किसानों से रासायनिक पदार्थों का कम से कम उपयोग करते हुए प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने की अपील की। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के वैज्ञानिकों ने मक्का, श्रीअन्न और अन्य खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी।

जिला कृषि अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बीज वितरण पर मिलने वाले अनुदान, फसल सुरक्षा और कृषि रसायनों के संतुलित प्रयोग की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने विभिन्न कृषि योजनाओं और अनुदान की जानकारी देते हुए किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान संतोष कुमार पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें