Search
Close this search box.

सत्याग्रह एक्सप्रेस में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 4.318 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी । मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

29 अप्रैल 2026 को सहायक उपनिरीक्षक अजय कुमार राय अपनी टीम के साथ गाड़ी संख्या 15273 रक्सौल–आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस में सिसवा बाजार से कप्तानगंज के बीच चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कोच S2 से दो संदिग्ध व्यक्तियों—तराबुल और जोगिंदर प्रसाद (जनपद पश्चिमी चंपारण)—को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 4.318 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई के लिए राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) थाना गोरखपुर को सौंप दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें