वाराणसी । में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) और इंडियन बिज़नेस फोरम (IBF) के संयुक्त तत्वावधान में 3 मई 2026 को “खज़ाना” नामक एक अनोखा और रोमांचक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक शहर के विभिन्न 11 प्रमुख स्थानों पर संपन्न होगा, जहां प्रतिभागियों को अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर जाकर निर्धारित पॉइंट्स एकत्र करने होंगे।
इस अभिनव कांसेप्ट के तहत JSK और IBF के 11 प्रमुख सदस्य अपने-अपने प्रतिष्ठानों को “खज़ाना पॉइंट” के रूप में प्रस्तुत करेंगे। प्रतिभागियों को हर स्थान पर 5-5 अंक प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, और जो सभी 11 स्थानों को सफलतापूर्वक पूरा करेगा, उसे विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी को आकर्षक गिफ्ट भी प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित व्यापारी और गणमान्य लोग भी अलग-अलग पॉइंट्स पर मौजूद रहेंगे, जो प्रतिभागियों का स्वागत करेंगे। आयोजन का उद्देश्य न केवल मनोरंजन और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है, बल्कि व्यवसायिक नेटवर्किंग और आपसी सहयोग को भी मजबूत करना है।
संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल, कृष्ण मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रिचा दुबे, डॉ. शालिनी राणा, अरविंद जैन, बृजेश दास लोड और अभिषेक भट्टाचार्य सहित IBF हेड और एंबेसडर ने सभी सदस्यों को सपरिवार इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।








