गाजीपुर । जनपद में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला इकाई की महत्वपूर्ण संगठन समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष नितिन चौबे के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय प्रभारी एवं बिहार महासचिव कैप्टन नंद कुमार पासवान ने संगठन की प्रगति पर संतोष जताते हुए पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी प्रमुख चिराग पासवान की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी मजबूत स्थिति में उतर सके।
बैठक में प्रादेशिक पदाधिकारियों ने विभिन्न ब्लॉकों और विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की स्थिति की समीक्षा की और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे सक्रिय रहकर संगठन विस्तार में योगदान दें। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में गाजीपुर में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं और किसानों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
इसके अलावा अगले सप्ताह से सभी मंडलों में छोटी-छोटी बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिससे जमीनी स्तर पर पकड़ और मजबूत हो सके। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पूर्वांचल एवं प्रभारी गाजीपुर रजनीश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा, जिला महासचिव ऋषभ पांडे, मीडिया प्रभारी शिवम पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को गाजीपुर में मजबूत विकल्प बताया।








