Search
Close this search box.

कासिमाबाद में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, राजेश कुशवाहा बने तहसील अध्यक्ष; पत्रकारों की सुरक्षा व संगठन मजबूती पर जोर

गाजीपुर । जनपद के कासिमाबाद तहसील परिसर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा, मान्यता और विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से तहसील महामंत्री राजेश कुशवाहा को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी पत्रकार निष्पक्ष रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं, इसलिए संगठन का दायित्व है कि उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर समाधान कराया जाएगा।

तहसील उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया ने संगठन की एकजुटता को उसकी सबसे बड़ी ताकत बताया। इस अवसर पर बृजेश प्रसाद, रमेश यादव, सरफराज अहमद, अभिषेक आनंद सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें