Search
Close this search box.

मिर्जापुर: भंडारी देवी पहाड़ के नीचे खेत में मिला वृद्ध भिक्षुक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्त की कोशिश

मिर्जापुर: अहरौरा थाना क्षेत्र में स्थित भंडारी देवी पहाड़ के नीचे स्थित गौशाला के पास एक खेत में वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वृद्ध कुछ दिनों से भंडारी देवी पहाड़ के नीचे भीख मांगते देखा जा रहा था। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं, फिर भी मौत के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें