वाराणसी । जनपद के अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मानसून से पहले शहर को जलभराव मुक्त बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई। नगर निगम ने शहर के सभी छोटे-बड़े नालों, सीवर लाइनों और गलीपिटों की सफाई अभियान को युद्धस्तर पर चलाने का निर्देश दिया है। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बैठक में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं। सामान्य विभाग को नालों की सफाई और गलीपिट मरम्मत का कार्य सौंपा गया, जबकि जलकल विभाग को सीवेज लाइन की सफाई और सुपर सकर मशीनों के जरिए सीवर जाम की समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सफाई कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा नालों से अतिक्रमण हटाकर जल निकासी सुनिश्चित करें।

हिमांशु नागपाल ने 15 दिनों का विशेष अभियान चलाकर सभी गलीपिटों की सफाई और मरम्मत कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। महापौर सोमवार से सुबह शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।









